30 अक्तूबर है अंतिम तिथि
पहले इस भर्ती के लिए 1,360 रिक्तियां अधिसूचित की गईं थीं। बाद में इन्हें बढ़ाकर 2080 कर दिया गया। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर, 2024 थी, जिसे बढ़ाकर 30 अक्तूबर कर दिया गया था।
गौरतलब है कि ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर, 2024 है। इस भर्ती की खास बात यह है कि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है। इसलिए आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।
कौन कर सकता है आवेदन?
- आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
- शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से दसवीं (मैट्रिक) या उसके समान शिक्षा होनी आवश्यक है। दसवीं में उनका एक विषय ओडिया या भाषा भी होनी चाहिए।
- उन्हें अच्छे चरित्र और स्वस्थ्य, जैविक दोषों और शारीरिक विकृतियों से मुक्त भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक के पास एक से अधिक जीवनसाथी नहीं होने चाहिए। हालांकि, व्यक्तिगत कानून या अन्य आधारों पर इसमें छूट दी जा सकती है।
- आवेदक को ओडिया में बोलने, लिखने और पढ़ने में सक्षम होना चाहिए।
महिलाएं, ट्रांसजेंडर और बेंचमार्क डिसएबिलिटी (पीडब्ल्यूबीडी) वाले व्यक्ति इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के योग्य नहीं हैं। एसएसबी ओडिशा ने कहा कि एक उम्मीदवार केवल एक बटालियन के तहत आवेदन कर सकते हैं और विकल्प को बाद में बदला नहीं जा सकता है।
कैसे होगा चयन?
एसएसबी अभ्यर्थियों के चयन के लिए कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (CBRE), शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षण, ड्राइविंग टेस्ट और मेडिकल परीक्षा आयोजित करेगा।
परीक्षा पैटर्न
भर्ती परीक्षा में 100 अंकों के लिए 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और अवधि दो घंटे होगी। गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग (0.25 अंक) होगी। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।