फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junior Teacher Salary Hike: इस राज्य में जूनियर शिक्षकों की सैलरी में हुआ इजाफा, करीब पांच हजार रुपये बढ़े

Fri, 17 Jan 2025 04:03 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhubneshwar: ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को जूनियर शिक्षकों का मासिक पारिश्रमिक बढ़ाने का एलान किया है। सीएमओ की और से जारी एक बयान के अनुसार, राज्य में जूनियर शिक्षकों का मासिक वेतन करीब 5 हजार रुपये बढ़ा दिया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha: ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को जूनियर शिक्षकों का मासिक पारिश्रमिक 11,000 रुपये से बढ़ाकर 16,000 रुपये कर दिया। सीएमओ ने एक बयान में यह जानकारी दी। इस बढ़ोतरी से राज्य भर के लगभग 13,740 शिक्षकों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य के खजाने पर 89.15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईपीएफ में योगदान भी बढ़ा

इसके अलावा, सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) में योगदान भी बढ़ा दिया है। राज्य अब प्रत्येक जूनियर शिक्षक के लिए ईपीएफ में 1,950 रुपये प्रति माह का योगदान देगा, जो पहले 1,443 रुपये था।

मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि यह निर्णय राज्य में शिक्षकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के सरकार के प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार शिक्षकों के कल्याण को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें