फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NWR Apprentice 2025: रेलवे में 10वीं-ITI पास के लिए 2100+ अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, तीन अक्तूबर से करें पंजीकरण

Mon, 29 Sep 2025 04:54 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NWR Recruitment 2025: नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) ने आरआरसी जयपुर के तहत 2,100 से अधिक अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। पंजीकरण 3 अक्तूबर 2025 से शुरू होगा। 10वीं पास और आईटीआई वाले इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
 
विज्ञापन
North Western Railway Apprentice 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

North Western Railway Apprentice 2025: उत्तर-पश्चिम रेलवे ने 10वीं पास और आईटीआई वालों के लिए अप्रेंटिस के 2,100 से भी अधिक पदों पर भर्ती अधिसूचित की है। यह भर्ती रेलवे भर्ती सेल (RRC) जयपुर के तहत की जानी है। पंजीकरण प्रक्रिया 03 अक्तूबर से शुरू होगी। आधिकारिक अधिसूचना वेबसाइट rrcjaipur.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) ने रेलवे भर्ती सेल (RRC) जयपुर के तहत 2,162 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। पंजीकरण प्रक्रिया 3 अक्तूबर से शुरू होकर 2 नवम्बर 2025 को समाप्त होगी। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए तकरीबन एक माह का समय रहेगा। यह भर्ती अजमेर, बीकनेर, जयपुर और जोधपुर के लिए की जाएगी।

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता

इन पदों के लिए अभ्यर्थी के पास निम्न योग्यता होना आवश्यक है:
10वीं कक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली) में न्यूनतम 50% अंक (राउंडिंग ऑफ मान्य नहीं) के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) या राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) द्वारा जारी राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र (ITI) होना चाहिए।

आयु सीमा: आवेदन की आयु 2 नवंबर, 2025 तक 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

चयन मेरिट सूची के आधार पर होगा, जिसमें दसवीं (मैट्रिक) के अंक (न्यूनतम 50%) और संबंधित ट्रेड में ITI के अंक शामिल होंगे।

आवेदन शुल्क

अभ्यर्थियों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट के लिए नजर बनाए रखें। आवेदक ध्यान दें कि गलत विवरण भरने पर आवेदन रद्द हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें।

NWR Apprentice Apply: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल rrcjaipur.in पर जाएं।
  • पंजीकरण फॉर्म में सही व्यक्तिगत जानकारी भरें और पंजीकरण पूरा करें।
  • अब आवश्यक दस्तावेज (दसवीं के अंक-पत्र, ITI प्रमाणपत्र और उम्र का प्रमाण आदि) अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो ऑनलाइन भुगतान पूरा करें; छूटित अभ्यर्थी बिना भुगतान आगे बढ़ें।
  • अब विधिवत भरे फॉर्म को जमा कर दें।
  • जमा करने से पहले ध्यान से समीक्षा करें और संदर्भ के लिए प्रिंट रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें