फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NVS Recruitment 2022: नवोदय विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी, यहां से करें चेक

Wed, 23 Nov 2022 10:18 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NVS Recruitment 2022 TGT PGT Exam : नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने भर्ती परीक्षा 2023 के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अधिसूचना देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NVS Recruitment 2022 TGT PGT Exam: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने भर्ती परीक्षा 2023 के लिए कार्यक्रम प्रकाशित किया है। नवोदय की भर्ती परीक्षा उत्तर पूर्वी क्षेत्र में जवाहर नवोदय विद्यालयों और सीमित विभागीय परीक्षा / सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2022-23 के लिए विभिन्न शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवारों को नियुक्त करने के लिए आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- navodaya.gov.in से एनवीएस टीजीटी-पीजीटी 2022 भर्ती परीक्षा 2023 शेड्यूल की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 25 नवंबर को भर्ती पोर्टल पर जारी किया जाएगा और इसमें आवंटित शहर में सीबीटी केंद्र का सटीक पता, तारीख/ शिफ्ट समय और अन्य महत्वपूर्ण विवरण और परीक्षा संबंधी निर्देश शामिल होंगे।

NVS TGT, PGT Recruitment 2022 Exam Dates कैसे चेक करें?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार की नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो, “JNVs के लिए रिक्रूटमेंट ड्राइव 2022-23 के लिए सीबीटी संबंध में नोटिस”।
  3. स्क्रीन पर एक नया पीडीएफ दस्तावेज प्रदर्शित किया जाएगा।
  4. एनवीएस टीजीटी पीजीटी 2022 परीक्षा टाइम-टेबल पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें