NSUT Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में कुल 322 संकाय पदों में से 212 सहायक प्रोफेसर के लिए, 81 एसोसिएट प्रोफेसर के लिए और 29 पद प्रोफेसर के लिए हैं।
NSUT Faculty Recruitment 2023 वेतनमान
सहायक प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 57,700 से 1,82,400 रुपये लेवल -10 के मुताबिक दिया जाएगा। जबकि एसोसिएट प्रोफेसर को 1,31,400-2,17,100 रुपये लेवल 13 ए1 के मुताबिक और प्रोफेसर को 1,44,200 से 2,18,200 रुपये लेवल 14 के मुताबिक दिए जाएंगे।
NSUT Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता
एनएसयूटी टीचिंग भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास स्नातक डिग्री/बी.ई./बी.टेक /बी.एस. और एम.ई./एम.टेक./एम.एस. या इंटीग्रेटेड एम.टेक/मास्टर डिग्री/पीएचडी डिग्री/एमबीए/एमसीओएम/आईसीडब्ल्यूए जैसी योग्यता होनी चाहिए।
NSUT Recruitment 2023 आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,000 रूपये पंजीकरण शुल्क और 1000 हजार प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में देना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क नहीं देना होगा, बल्कि उन्हें प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा।