फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Job 2024: राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाईटी में कई हजार पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें यहां से आवेदन

Fri, 15 Nov 2024 10:53 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NRRMS Recruitment 2024: राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी ने कई हजार विभिन्न पदों पर भर्ती  निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे बताएं तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NRRMS Bharti 2024: राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी (NRRMS) ने एक संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2024 हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 4572 पदों को भरना है, जिसमें टेक्निकल असिस्टेंट, फील्ड कोऑर्डिनेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य पद शामिल है।

ओडिशा और छत्तीसगढ़ किन-किन पदों पर होगी भर्ती
  • डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर- 63 पद
  • अकाउंट्स ऑफिसर- 128 पद
  • टेक्नीशियन असिस्टेंट- 221 पद
  • डाटा मैनेजर- 460 पद
  • MIS मैनेजर- 383 पद
  • MIS असिस्टेंट- 594 पद
  • मल्टी-टास्किंग ऑफिशियल- 561 पद
  • कंप्यूटर ऑपरेटर- 776 पद
  • फैसिलिटेटर-670 पद

पात्रता  मानदंड
उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार ध्यान दें, इन सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा अलग अलग है। इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर लें। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

उम्मीदवार राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट nrrmsvacancy.in के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें