फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NRA CET 2021: क्या CET के लिए तारीखों का हो गया है ऐलान, जानें कब होगी परीक्षा

सार

रेलवे, SSC और बैंकिंग जैसी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए जल्द ही CET का आयोजन किया जाएगा। CET का आयोजन NRA द्वारा किया जाना है और केंद्र सरकार द्वारा NRA का गठन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : safala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी इस वक्त बेसब्री से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसके लागू होने से उन्हें बार बार प्रीलिम्स परीक्षा के झंझट से मुक्ति मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए इसके महत्व को देखते हुए अभ्यर्थी बार बार इसके संबंध में इन्क्वायरी करते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के बीच यह जानकारी भी शेयर की जा रही है कि देश मे पहली बार CET के आयोजन के लिए तारीखों की घोषणा की जा चुकी है। आइये जानते हैं कि क्या देश मे पहली बार होने जा रहे CET के लिए तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। साथ ही अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और इसके लिए बेहतरीन किताबें खोज रहे हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स को सब्सक्राइब कर लेना चाहिए।

क्या हो गया है तारीखों का ऐलान :

देश भर में रेलवे , SSC, बैंकिंग जैसी भर्ती परीक्षाओं के लिए करवाए जाने वाले CET की तरीखों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2022 में इसका आयोजन किया जा सकता है। CET को आयोजित करवाने का जिम्मा नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (NRA) को दिया गया है और केंद्र सरकार द्वारा NRA का गठन भी कर दिया गया है।

क्या है CET :

केंद्र सरकार ग्रुप B और C की नॉन टेक्निकल भर्तियों के लिए एक साथ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन करवाने जा रही है और इसी परीक्षा को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) नाम दिया गया है। CET का आयोजन करवाए जाने के बाद अभ्यर्थियों को बार बार इन भर्तियों के प्रीलिम्स में शामिल नहीं होना होगा। CET में उतीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को सीधे इन भर्तियों के मेन्स परीक्षा में बैठने की अनुमति मिल जाएगी।

कितने साल रहेगी CET स्कोर कार्ड की वैल्यू :

किसी अभ्यर्थी के एक बार CET में शामिल होने के बाद उसके स्कोर कार्ड की वैल्यू 3 साल तक रहेगी और वो इसी स्कोर कार्ड के आधार पर अगले 3 साल तक आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं में शामिल हो सकता है। हालांकि अगर कोई अभ्यर्थी अपना स्कोर बेहतर करना चाहता है, तो वो अगले बार आयोजित होने वाले CET में शामिल हो सकता है। CET का आयोजन हर साल किया जाएगा और इसमें एक अभ्यर्थी जितनी बार चाहे उतनी बार शामिल हो सकता है। 

कैसे करें तैयारी : 

आज के इस दौर में हर कोई चाहता है कि वो सरकारी नौकरी करे और इस वजह से प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में हरेक साल वृद्धि हो रही है। ऐसी स्थिति में अब प्रतियोगी परीक्षाओं में सिर्फ वहीं अभ्यर्थी सफल हो रहे हैं, जिनकी तैयारी बेस्ट हो। इसलिए अगर आप भी इन परीक्षाओं में सफल होना चाहते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, यूपी SI, SSC GD समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन फ्री कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें