फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NPCIL Recruitment 2023: एनपीसीआईएल में पैरामेडिकल-स्टाइपेंडरी ट्रेनी पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Thu, 09 Feb 2023 11:03 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NPCIL Recruitment 2023: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) ने 193 पैरामेडिकल और स्टाइपेंडरी ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 
विज्ञापन
NPCIL, एनपीसीआईएल, - फोटो : NPCIL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NPCIL Recruitment 2023: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) ने 193 पैरामेडिकल और स्टाइपेंडरी ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.npcilcareers.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2023 तक है।  एनपीसीआईएल का यह भर्ती अभियान "तारापुर महाराष्ट्र साइट" पर पैरामेडिकल और स्टाइपेंडरी ट्रेनी पदों की 193 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

पदों का विवरण

  • नर्स/ए (पुरुष/महिला): 26
  • पैथोलॉजी लैब टेक्निशियन (एसए/बी): 03
  • स्टाइपेंडरी ट्रेनी -डेंटल टेक्निशियन (मैकेनिक): 01
  • एक्स-रे तकनीशियन (तकनीशियन / सी): 01
  • स्टाइपेंडरी ट्रेनी/टेक्निशियन (ST/TN) (कैटेगरी-II) - प्लांट ऑपरेटर: 34
  • स्टाइपेंडरी ट्रेनी/तकनीशियन (एसटी/टीएन) (कैट-II)- मेंटेनर: 158

एनपीसीआईएल भर्ती 2023 में चयन लिखित परीक्षा पर आधारित होगा। परीक्षा 02 चरणों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा 01 घंटे की अवधि और एडवांस टेस्ट दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.npcilcareers.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें