NPCIL Recruitment 2022: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) ने 243 साइंटिफिक असिस्टेंट, स्टाइपेंडरी ट्रेनी, पैरामेडिकल नर्स, फार्मासिस्ट, असिस्टेंट ग्रेड-1 और स्टेनो ग्रेड-1 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि पांच जनवरी तक है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से यह भर्ती अभियान काकरापार गुजरात साइट पर 243 वैज्ञानिक सहायक, वजीफा प्रशिक्षु, पैरामेडिकल, सहायक ग्रेड -1 और स्टेनो ग्रेड -1 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।