फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army Agnivir Recruitment 2022: विरोध के बीच जारी हो गया है नई भर्ती का नोटिफिकेशन, जानें कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया और किन्हें मिलेगा आवेदन का मौका

Sat, 25 Jun 2022 04:39 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

भारतीय सैन्यबलों में अब युवाओं की भर्ती अग्निवीर स्कीम के जरिए की जाएगी। सेना ने अग्निवीर स्कीम के तहत जवानों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
 
विज्ञापन
Indian Army Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सैन्यबलों में जवानों की भर्ती के लिए नई अग्निवीर स्कीम लागू की गई है। इस स्कीम के जरिए युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र सेनाओं में कमीशन पर भर्ती किया जाएगा। अग्निवीर स्कीम के नियमों के मुताबिक अब सेना में जितने जवानों की भर्ती होगी, उनमें से 75 प्रतिशत जवान चार साल की नौकरी के बाद रिटायर हो जाएंगे। वहीं 25 प्रतिशत जवानों को आगे के लिए स्थायी कमीशन दिया जाएगा।सैन्यबलों में जवानों की भर्ती के लिए इस स्कीम के लागू किए जाने के बाद युवाओं का एक तब का इसका काफी विरोध कर रहा है। हालांकि इसी बीच तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह घोषणा कर दी है कि इस स्कीम को वापस नहीं लिया जाएगा और देश के सैन्यबलों में अब जवानों की भर्ती अग्निवीर स्कीम के तहत ही की जाएगी। वहीं अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी रहे हैं तो इनकी बेहतरतैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

जारी हो गया है नई भर्ती का नोटिफिकेशन :

अग्निवीर भर्ती स्कीम के विरोध के बीच आर्मी में जवानों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सेना द्वारा 20 जून को जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत जुलाई 2022 से होगी। भारतीय सेना द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, ‘अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल (एविएशन/ एम्युनिशन एग्जामनर), अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेडमैन 10 वीं पास और अग्निवीर ट्रेड्समैन 8 वीं पास के पदों लिए संबंधित एआरओ द्वारा जुलाई 2022 से रजिस्ट्रेशन ओपन किया जाएगा।’ 

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

जनरल ड्यूटी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को कक्षा 10वीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत नंबरों के साथ पास होना आवश्यक है। वहीं टेक्निकल एविएशन और एम्यूनेशन पदों के लिए फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स औरइंग्लिश सब्जेक्ट्स में 50 प्रतिशत नंबरों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। क्लर्क/ स्टोरकीपर पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी भी स्ट्रीम से न्यूनतम 60 प्रतिशत नंबरों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है तथा अंग्रेजीएवं मैथ्स में 50 प्रतिशत नंबर होने जरूरी हैं। जबकि ट्रेड्समैन के पदों पर 10वीं और 8वीं पास की अलग-अलग भर्ती की जाएगी और इनके लिए सभी विषयों में 33 प्रतिशत नंबर होने अनिवार्य हैं। साथ ही ऊपर दिएगए सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें