NER Apprentice Recruitment 2023: उत्तर पूर्व रेलवे ने अप्रेंटिस प्रशिक्षण कार्यक्रम 2023-24 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार, 04 जुलाई से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcgorakhpur.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 02 अगस्त 2023 तक है।
उम्मीदवार को कक्षा 10 (न्यूनतम 50% अंकों के साथ) उत्तीर्ण होना चाहिए और अधिसूचित ट्रेड में आईटीआई भी उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु सीमा 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
मैकेनिकल वर्कशॉप/गोरखपुर: 411 पद
सिग्नल वर्कशॉप/गोरखपुर कैंट: 63 पद
ब्रिज वर्कशॉप/गोरखपुर कैंट: 35 पद
मैकेनिकल वर्कशॉप/इज्जतनगर: 151 पद
डीजल शेड/इज्जतनगर: 60 पद
कैरिज एवं वैगन/लज्जतनगर: 64 पद
कैरिज एंड वैगन/लखनऊ जंक्शन: 155 पद
डीजल शेड/गोंडा: 90 पद
कैरिज एवं वैगन/वाराणसी: 75 पद
उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 100/- रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी)/महिला उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया मेरिट सूची पर आधारित होगी। जो मैट्रिकुलेशन[ न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ और आईटीआई परीक्षा दोनों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के औसत प्रतिशत को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाएगी, जिसमें दोनों को समान महत्व दिया जाएगा।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcgorkhpur.net पर जाएं।
भर्ती से संबंधित पात्रता पढ़ें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
अब पद का चयन करें और आवेदन पत्र भरें।
दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।