फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NMDC Vacancy: एनएमडीसी स्टील लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 102 पदों भर्ती, सैलरी 50 हजार से 1.80 लाख तक

Thu, 23 Jul 2026 03:31 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NMDC Steel Vacancy 2026: एनएमडीसी स्टील लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 102 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों को 50,000 से 1.80 लाख प्रति माह के वेतन मिल सकता है।
विज्ञापन
NMDC Vacancy 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NMDC Steel Recruitment 2026: एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (NSL) ने स्टील एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET) के 102 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इंजीनियरिंग और प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों के योग्य उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना 22 जुलाई 2026 को जारी की गई है और उसी दिन से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 11 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

एनएमडीसी स्टील लिमिटेड की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में बीई/बीटेक डिग्री होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए सिरेमिक इंजीनियरिंग, एमसीए, कंप्यूटर साइंस या इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में डिग्री मांगी गई है। वहीं, वित्त से जुड़े पदों के लिए सीए, आईसीडब्ल्यूए या एमबीए (फाइनेंस) की योग्यता आवश्यक है।

विज्ञापन


मानव संसाधन (HR) पदों के लिए उम्मीदवार के पास एमबीए (एचआर), पर्सोनल मैनेजमेंट, लेबर वेलफेयर, समाजशास्त्र, अंतरराष्ट्रीय संबंध या मानव संसाधन प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें समूह चर्चा और साक्षात्कार से पहले अपनी अंतिम डिग्री या योग्यता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
 
पद रिक्तियां
सिरेमिक इंजीनियरिंग 3
केमिकल इंजीनियरिंग 4
सिविल इंजीनियरिंग 3
कंप्यूटर एवं आईटी 4
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 22
वित्त (Finance) 7
मानव संसाधन (HR) 3
इंस्ट्रूमेंटेशन 2
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 51
मेटलर्जी 3
कुल पद 102

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, PwBD (दिव्यांग), पूर्व सैनिक और विभागीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी छूट दी गई है।

विज्ञापन

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र
  • डिग्री / स्नातकोत्तर डिग्री प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • PwBD (दिव्यांग) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

मिलेंगी कई सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ₹50,000 मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (DA) दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें सहायक प्रबंधक (Assistant Manager) पद पर नियुक्त किया जाएगा, जहां वे 60,000 से 1.80 लाख प्रति माह के वेतनमान का लाभ प्राप्त करेंगे।

चयनित उम्मीदवारों को वेतन के अलावा कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी। इनमें महंगाई भत्ता (DA), भविष्य निधि (PF), चिकित्सा सुविधा, प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (PRP), कैफेटेरिया भत्ता, उपहार और कंपनी द्वारा दिए जाने वाले अन्य भत्ते व लाभ शामिल हैं।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • NMDC Steel की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाएं।
  • Executive Trainee Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण (Registration) करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरण एक बार जांच लें।
  • आवेदन पत्र सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें