दिल्ली में 27 और 28 जुलाई को जॉब मेला
इग्नू के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, पहली पहली रिक्रूटमेंट ड्राइव दिल्ली में 27 और 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में 350 से अधिक वैकेंसी भरी जाएंगी। रिक्रूटमेंट ड्राइव नई दिल्ली के मैदान गढ़ी में इग्नू हेडक्वार्टर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में दोनों दिन सुबह 10 बजे से होगी।
पात्रता मानदंड
यह भर्ती अभियान इग्नू के छात्रों, पूर्व छात्रों, नए स्नातकों और अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए ओपन है। किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट (B.A., B.Ed., B.Sc., B.Com, BBA, M.Com, PG डिप्लोमा, डिप्लोमा प्रोग्राम)। पास-आउट, फ्रेशर्स और फाइनल सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
किन कंपनियों में मिलेगी नौकरी?
इस अभियान में बजाज लाइफ इंश्योरेंस इंश्योरेंस रिलेशनशिप मैनेजर और सीनियर फाइनेंशियल सर्विस मैनेजर के पदों के लिए कम से कम 25 उम्मीदवारों की भर्ती करेगी। कंपनी 3 लाख से 3.5 लाख रुपये के बीच वार्षिक वेतन पैकेज के साथ प्रोत्साहन भी दे रही है।
बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग भी टेलीसेल्स और ब्रांच सेल्स के पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करेगी, जिनका मासिक वेतन लगभग 25,000 रुपये होगा।
इसके अलावा, कंपनियां कस्टमर सपोर्ट, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, एआई, मार्केटिंग, यूआई/यूएक्स डिजाइन और डेटा एनालिटिक्स में भी नौकरियां देंगी। कुछ पदों के लिए वेतन पैकेज 12 लाख रुपये प्रति वर्ष तक है, जो कंपनी, जॉब प्रोफाइल और उम्मीदवार की योग्यता पर निर्भर करता है।
30 और 31 जुलाई को अहमदाबाद में भर्ती
तीसरी प्लेसमेंट ड्राइव अहमदाबाद में 30 और 31 जुलाई को सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। यहां 160 से अधिक रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव में Bajaj Finserv, TTEC और Samsung जैसी कंपनियां हिस्सा लेंगी। भर्ती कस्टमर सर्विस, चैट सपोर्ट और सेल्स जैसे पदों के लिए होगी।
Bajaj Finserv में कस्टमर एग्जीक्यूटिव के 30 से अधिक पदों पर भर्ती होगी।
TTEC में चैट सपोर्ट एग्जीक्यूटिव के 100 से अधिक पद उपलब्ध हैं। इन पदों के लिए HSC, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन करने वाले, चाहे अनुभवी हों या फ्रेशर, आवेदन कर सकते हैं।
प्लेसमेंट ड्राइव में ये दस्तावेज साथ लाना होगा
इग्नू ने उम्मीदवारों से प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के दौरान निम्न दस्तावेज साथ लाने को कहा है:
- अपडेटेड रिज्यूमे
- मूल सरकारी फोटो पहचान पत्र
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- इग्नू पहचान पत्र (ID Card)
इच्छुक उम्मीदवार तय तारीख और समय पर संबंधित प्लेसमेंट स्थल पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।