आवश्यक दस्तावेज
आवेदकों को आवेदन शुरू करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां तैयार रखनी चाहिए:
- हाल ही का पासपोर्ट आकार का फोटो
- मैट्रिकुलेशन (10वीं) प्रमाण पत्र
- योग्यता एवं अनुभव प्रमाण पत्र
- जाति या श्रेणी प्रमाण पत्र (जैसा लागू हो)
- विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- स्कैन किए गए हस्ताक्षर
आवेदन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी प्रश्नों के लिए, अभ्यर्थी कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच nmdc@jobapply.in पर लिख सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
- पहले आप वेबसाइट www.nmdc.co.in पर जाएं और "Career" सेक्शन खोलें।
- अब ऑनलाइन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- 150 रुपये शुल्क का भुगतान UPI/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग से करें (SBI Collect)।
- आवेदन संख्या और ट्रांजैक्शन नंबर वाला पेज प्रिंट कर लें।
- भुगतान असफल होने पर 10 दिन में पैसा लौटेगा, लेकिन प्रक्रिया दोबारा करनी होगी।
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और एनएमडीसी विभागीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। छूट के प्रमाण के रूप में प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड किए जाने चाहिए।