फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Police Constable: पुलिस कांस्टेबल के 9617 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 12वीं पास करें अप्लाई

Fri, 23 May 2025 11:41 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan Police Constable Recruitment: राजस्थान पुलिस द्वारा 9600 से अधिक कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: राजस्थान पुलिस विभाग जल्द ही कांस्टेबल के 9600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद करने वाला है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती राजस्थान के विभिन्न जिलों, यूनिट्स और बटालियन्स में कांस्टेबल के पदों के लिए होगी। आवेदन फॉर्म राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट (police.rajasthan.gov.in) और (recruitment2.rajasthan.gov.in) पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


इस बार कुल 9617 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें कांस्टेबल सामान्य, चालक, बैंड और पुलिस दूरसंचार ऑपरेटर के पद शामिल हैं।

पात्रता मानदंड

इन पदों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, हालांकि आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जिन्होंने सीईटी सेकेंडरी लेवल परीक्षा पास की है।

यह परीक्षा हाल ही में कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की गई थी और इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर ही आगामी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद, उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक परीक्षण में सफल होने के बाद, अंतिम चरण में उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानकों के तहत पुरुषों के लिए ऊंचाई 168 सेमी और महिलाओं के लिए 152 सेमी निर्धारित की गई है। पुरुषों के लिए छाती 81-86 सेमी होनी चाहिए। शारीरिक परीक्षण में दौड़ भी शामिल है, जिसमें पुरुषों को 25 मिनट में 5 किमी और महिलाओं को 35 मिनट में 5 किमी दौड़ने का समय दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

परीक्षा शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 600 रुपये और एससी/एसटी के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान राजस्थान ईमित्र पर नकद के माध्यम से या फिर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के द्वारा कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करें और रजिस्ट्रेशन आईडी प्राप्त करें।
  • सभी व्यक्तिगत, शैक्षिक और अन्य जानकारी सही-सही भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • नकद या नेट बैंकिंग/कार्ड के जरिए शुल्क भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र का अंतिम सत्यापन करें और प्रिंट आउट लें।
  • सभी विवरण सही होने पर आवेदन सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें