फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIT Kurukshetra Recruitment: एनआईटी में नौकरी पाने का मौका, जानें कहां और कैसे करना है आवेदन

Sun, 21 Aug 2022 01:32 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NIT Kurukshetra Recruitment: एनआईटी कुरुक्षेत्र की ओर से जारी की गई इस भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 99 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
NIT Kurukshetra Recruitment - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIT Kurukshetra Recruitment 2022: शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। एनआईटी कुरुक्षेत्र ने विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती का विज्ञापन 20 से 26 तारीख के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में आयोजित किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन एनआईटी कुरूक्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट www.nitkkr.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

NIT Kurukshetra Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
एनआईटी कुरुक्षेत्र की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन 05 सितंबर, 2022 से पहले तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जमा कर लें। 

NIT Kurukshetra Recruitment 2022: इतने पदों पर है भर्ती
एनआईटी कुरुक्षेत्र की ओर से जारी की गई इस भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 99 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। यह भर्ती संस्थान के विभिन्न विभागों के तहत है। उम्मीदवार आखिरी तारीख को रात 11:30 बजे से पहले तक अपना आवेदन पूरा कर लें। 

श्रेणीवार भर्ती का विवरण-: 
  • सहायक प्रोफेसर ग्रेड- I के तहत कुल पदों की संख्या: 99
  • एससी-13
  • एसटी-08
  • ओबीसी-25
  • ईडब्ल्यूएस-17
  • यूआर-36
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
एनआईटी कुरुक्षेत्र की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा दोनों ही मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें