नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER) ने टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र और इच्छुक व्यक्ति नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ़ार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER) भर्ती 2020 के लिए निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से 24 सितंबर तक अपना आवेदन कर सकते हैं। टीचिंग और नॉन टीचिंग जॉब पोस्ट भरने के संबंध में एनआईपीईआर रायबरेली भर्ती 2020 अधिसूचना जारी की गई है। इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
सबसे खास बात है कि इन पदों के लिए आवेदन बारहवीं पास से लेकर एमएससी, एमवीएससी, एमफार्मा और बीकॉम डिग्री वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं।
कुल पद- 21
टीचिंग और नॉन टीचिंग की ये रिक्तियां फार्मास्युटिकल विभाग (एनआईपीईआर) रायबरेली के लिए निकली हैं।
इसे भी पढ़ें-लोकसभा सचिवालय में नौकरी के मौके, आवेदन के लिए कुछ घंटे बाकी
प्रमुख तिथियां
-ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत: 24 अगस्त
-ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि और शुल्क का भुगतान: 24 सितंबर
-ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 30 सितंबर
टीचिंग और नॉन टीचिंग जॉब के लिए पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता
शिक्षण पद के लिए: पीएचडी डिग्री। 8 साल का शिक्षण अनुभव।
गैर शिक्षण पद: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से M.Sc./M.Pharma/M.V.Sc की डिग्री। चार वर्षों का शिक्षण अनुभव।
ध्यान रहे कि इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।