फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCL: उत्तर प्रदेश बिजली विभाग ने मांगे हैं आवेदन, सहायक समीक्षा अधिकारी के पद हैं खाली

Tue, 18 Aug 2020 12:59 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

UPPCL Recruitment 2020 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर नौकरी के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप इस विभाग में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दिए गए लिंक के माध्यम से नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।

विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 09 सितंबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 29 सितंबर, 2020

आयु सीमा : 
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। 

पदों का विवरण :
पद का नाम :                      पदों की संख्या :

सहायक समीक्षा अधिकारी     कुल 16 पद

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक होना आवश्यक है। साथ ही कंप्यूटर पर हिंदी टंकण में न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट की गति होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें।

ऐसे करें आवेदन :
उम्मीदवार संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया :
इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (सीबीटी) के आधार पर किया जाएगा। 

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें