कैसे होगी चयन प्रक्रिया?
- ट्रेड/लिखित परीक्षा: उम्मीदवारों के तकनीकी ज्ञान की जांच के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंतिम चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
- कौशल परीक्षण: लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों का व्यावहारिक कौशल जांचने के लिए स्किल टेस्ट लिया जाएगा। इसमें चयन समिति द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी होगा।
- अंतिम चयन: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन और निर्धारित योग्यता मानदंड पूरा करने के आधार पर किया जाएगा।
वेतन
वेतन स्तर-2 के तहत तकनीशियन ग्रेड-ए (इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन) के 1 पद पर भर्ती निकाली है। यह पद ग्रुप-C श्रेणी में आता है और चयनित उम्मीदवारों को 19,900 से 63,200 के वेतनमान में वेतन दिया जाएगा।