फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital Bank SO Vacancy: नैनीताल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, सैलरी एक लाख से अधिक; क्या आप हैं योग्य?

Sun, 16 Aug 2026 12:09 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Nainital Bank SO Recruitment: नैनीताल बैंक में बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 37 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nainital Bank SO Recruitment 2026: नैनीताल बैंक लिमिटेड ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रेड/स्केल-I, II और III में कुल 37 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नैनीताल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

क्या है शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें?

  • रिस्क ऑफिसर (स्केल-I): फाइनेंस में MBA या गणित/सांख्यिकी/अर्थमिति में पोस्टग्रेजुएट डिग्री और 1 वर्ष का अनुभव वांछनीय।
  • एचआर ऑफिसर (स्केल-I): HR/पर्सोनल मैनेजमेंट में MBA और 1 वर्ष का अनुभव वांछनीय।
  • आईटी ऑफिसर (स्केल-I): B.E./B.Tech, M.Tech या MCA की डिग्री। संबंधित क्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव वांछनीय।
  • डेटा साइंटिस्ट/एनालिस्ट (स्केल-I): डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस या सांख्यिकी में डिग्री और 1 वर्ष का अनुभव वांछनीय।
  • सिविल इंजीनियर/आर्किटेक्ट (स्केल-I): सिविल इंजीनियरिंग या आर्किटेक्चर में डिग्री और 1 वर्ष का अनुभव वांछनीय।
  • मैनेजर-क्रेडिट (स्केल-II): फाइनेंस में MBA या समकक्ष योग्यता तथा क्रेडिट प्रबंधन में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव।
  • मैनेजर-लॉ (स्केल-II): LLB डिग्री और विधि अधिकारी के रूप में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव।
  • रिस्क मैनेजर (स्केल-II): फाइनेंस/गणित/सांख्यिकी में डिग्री और रिस्क मैनेजमेंट में 3 वर्ष का अनुभव।
  • मैनेजर-कंपनी सेक्रेटरी (स्केल-II): ICSI सदस्यता और कंपनी सेक्रेटरी के रूप में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव।
  • मैनेजर-सिक्योरिटी ऑफिसर (स्केल-II): किसी भी विषय में स्नातक तथा सेना, अर्धसैनिक बल या संबंधित सेवा में कम से कम 5 वर्ष का अधिकारी स्तर का अनुभव।
  • सीनियर मैनेजर-क्रेडिट (स्केल-III): स्नातक के साथ फाइनेंस में पोस्टग्रेजुएट डिग्री और क्रेडिट कार्यों में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव।
  • सीनियर मैनेजर-फॉरेक्स (स्केल-III): फाइनेंस/इंटरनेशनल ट्रेड में MBA या समकक्ष डिग्री और विदेशी मुद्रा क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव।
  • सीनियर मैनेजर-ट्रेजरी (स्केल-III): फाइनेंस, अर्थशास्त्र या सांख्यिकी में उच्च योग्यता और ट्रेजरी/फाइनेंस कार्य में 5 वर्ष का अनुभव।
  • सीनियर मैनेजर-लॉ (स्केल-III): LLB डिग्री, अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण और विधि अधिकारी के रूप में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव।
विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

पद श्रेणी वेतन
ग्रेड/स्केल-I अधिकारी 48,480 - 2,000(7) - 62,480 - 2,340(2) - 67,160 - 2,680(7) - 85,920
ग्रेड/स्केल-II प्रबंधक 64,820 - 2,340(1) - 67,160 - 2,680(10) - 93,960
ग्रेड/स्केल-III वरिष्ठ प्रबंधक 85,920 - 2,680(5) - 99,320 - 2,980(2) - 1,05,280

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

नैनीताल बैंक SO भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को, चाहे वे किसी भी श्रेणी से हों, 1,500 रुपये (जीएसटी सहित) आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क अप्रतिदेय (Non-Refundable) है, यानी आवेदन रद्द होने या चयन न होने की स्थिति में भी शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • हाल ही का रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड के साथ)।
  • आवेदन के समय वेबकैम या मोबाइल फोन से ली गई लाइव फोटो।
  • काली स्याही से किए गए हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी।
  • सफेद कागज पर काली या नीली स्याही से लगाया गया बाएं हाथ के अंगूठे का निशान।
  • अंग्रेजी में लिखी गई हस्तलिखित घोषणा (Declaration) की स्कैन कॉपी।

क्या है परीक्षा पैटर्न?

परीक्षण का नाम प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक अवधि
तर्क (Reasoning) 40 40 35 मिनट
अंग्रेजी भाषा 40 40 35 मिनट
सामान्य ज्ञान (विशेष रूप से बैंकिंग से संबंधित) 40 40 20 मिनट
पेशेवर ज्ञान (Professional Knowledge) 40 40 20 मिनट
मात्रात्मक अभिरुचि (Quantitative Aptitude) 40 40 35 मिनट
कुल 200 200 145 मिनट
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले नैनीताल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Careers/Recruitment सेक्शन में जाएं।
  • Nainital Bank Specialist Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी विवरणों की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें