फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NICL Vacancy 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में 500 पदों के लिए आवेदन का आखिरी मौका, ग्रेजुएट्स फटाफट भरें फॉर्म

Fri, 07 Aug 2026 07:00 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NICL Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में असिस्टेंट के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इच्छुक ग्रेजुएट उम्मीदवार जिन्होंने  अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर दें।
विज्ञापन
NICL Assistant Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NICL Vacancy 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) आज, 7 अगस्त 2026, असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे बिना देरी किए एनआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 500 असिस्टेंट पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने का यह आखिरी मौका है।

विज्ञापन


नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) आज असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार 7 अगस्त 2026 तक एनआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फटाफट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  इस भर्ती अभियान के तहत 500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

क्या होनी चाहिए योग्यता?

एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 1 जुलाई 2026 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है। ऐसे अभ्यर्थी जो निर्धारित तिथि तक अपनी डिग्री पूरी कर चुके हैं, वे आवेदन के पात्र हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1996 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

देखें राज्यवार रिक्तियां

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश भाषा कुल रिक्तियां
महाराष्ट्र मराठी 57
तमिलनाडु तमिल 49
पश्चिम बंगाल बंगाली 46
राजस्थान हिंदी 36
केरल मलयालम 35
गुजरात गुजराती 34
कर्नाटक कन्नड़ 30
उत्तर प्रदेश हिंदी 24
दिल्ली (केंद्र शासित प्रदेश) हिंदी 20
असम असमिया 18
छत्तीसगढ़ हिंदी 18
मध्य प्रदेश हिंदी 18
तेलंगाना तेलुगू 15
आंध्र प्रदेश तेलुगू 14
अन्य राज्य/केंद्र शासित प्रदेश - शेष रिक्तियां
कुल - 500
 


कैसे होगी चयन प्रक्रिया?

एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के जरिए किया जाएगा। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) आयोजित होगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने का मौका मिलेगा।

मुख्य परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को क्षेत्रीय भाषा परीक्षा देनी होगी, जो केवल योग्यता आधारित होगी। अंतिम चयन और मेरिट सूची मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, लेकिन इसके लिए क्षेत्रीय भाषा परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

NICL Assistant Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • NICL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं।
  • "Recruitment of 500 Assistants (Class-III) 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • New Registration पर क्लिक करके नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें