इन पदों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चार मार्च से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 04 अप्रैल, 2023 तक होगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 598 पदों को भरेगा।
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिकतम आयु 30 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु-सीमा अलग अलग पदों के लिए भिन्न है। इसके साथ ही इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35,400 से लेकर 1,77,500 प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा।
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 800 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इसके साथ ही इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा / इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इंटरव्यू के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।