NHPC Recruitment 2023: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC) में कई पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए अब आवेदन कर सकते हैं। इनमें जूनियर इंजीनियर, पर्यवेक्षक, वरिष्ठ लेखाकार, हिंदी अनुवादक के 388 पद शामिल हैं, जिस पर भर्ती की जाएगी।
कनिष्ठ अभियंता (सिविल) 149
कनिष्ठ अभियंता (विद्युत) 74
कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक) 63
कनिष्ठ अभियंता (ई एंड सी) 10
पर्यवेक्षक (आईटी) 09
पर्यवेक्षक (सर्वेक्षण) 19
वरिष्ठ लेखाकार 28
हिन्दी अनुवादक 14
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 14
ड्राफ्ट्समैन (इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल) 08
एनएचपीसी भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आयु-सीमा अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसमें एससी / एसटी - पांच वर्ष, ओबीसी - तीन वर्ष, पीडब्ल्यूडी - दस वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी – ओबीसी – 13 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी एससी / एसटी - 15 वर्ष
कनिष्ठ अभियंता / पर्यवेक्षक / वरिष्ठ लेखाकार 29,600 से 1,19,500 रुपये
हिंदी अनुवादक 27,000 से 1,05,000 रुपये
ड्राफ्ट्समैन 25,000 से 85,000 रुपये
जूनियर इंजीनियरः उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
पर्यवेक्षक (Supervisor): उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डीओईएसीसी 'ए' स्तर के पाठ्यक्रम और डिप्लोमा के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कार्य अनुभव होना चाहिए।
वरिष्ठ लेखाकार (Senior Accountant): उम्मीदवारों को इंटर सीए पास या इंटर सीएमए पास होना चाहिए।
हिंदी अनुवादक (Hindi Translator): उम्मीदवारों को डिग्री स्तर पर एक वैकल्पिक विषय के रूप में अंग्रेजी के साथ हिंदी में मास्टर डिग्री या योग्यता के बाद एक वर्ष के अनुभव के साथ मास्टर डिग्री या अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद में डिग्री / डिप्लोमा होना चाहिए।
ड्राफ्ट्समैन (Draftsman): एनटीसी/एनएसी के साथ एनसीवीटी से आईटीआई पास और मैट्रिकुलेशन होना चाहिए।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाएं।
करिअर ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें।
ईमेल-आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।
यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन करें।
अपने विवरण के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
आवेदन जमा करें।
अंत में सबमिट किए गए आवेदन का प्रिंटआउट ले लें