NHPC JE Exam Date: 29 अक्तूबर को होगी परीक्षा
परीक्षा 29 अक्तूबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और इसे तीन घंटे के भीतर पूरा करना होगा।
पेपर में तीन भाग होंगे -
- भाग I: विशिष्ट इंजीनियरिंग विषय से 140 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)।
- भाग II: सामान्य जागरूकता पर 30 प्रश्न।
- भाग III: तर्क क्षमता पर 30 प्रश्न।
NHPC JE Marking Scheme: अंकन योजना
प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर परीक्षा तिथि, स्थान और रिपोर्टिंग समय सहित सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें और परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाएं।