उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
एएआई वरिष्ठ सहायक परीक्षा 2025 के उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचकर अपना एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है, क्योंकि बिना आईडी प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं साथ नहीं लानी चाहिए। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा नियमों का पालन करना होगा और अनुशासन बनाए रखना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
उम्मीदवार अपने हॉल टिकट को नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं।
- अब होम पेज पर करियर सेक्शन खोलें।
- इसके बाद, वरिष्ठ सहायक के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के लिए अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड देखें और डाउनलोड करें।
- अंत में भविष्य में संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।