फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHPC Apprentice: आईटीआई से लेकर इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए 350+ नौकरियां, हर महीने इतना मिलेगा स्टाइपेंड

Fri, 11 Jul 2025 02:12 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NHPC Apprentice Vacancy: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन ने ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई अपरेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 350 से अधिक रिक्तियों के लिए निर्धारित योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NHPC Recruitment: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPC) ने अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रेजुएट अपरेंटिस, डिप्लोमा अपरेंटिस और आईटीआई अपरेंटिस सहित विभिन्न श्रेणियों में कुल 361 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए 130, डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए 59, और आईटीआई अपरेंटिस के लिए 172 रिक्तियां शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार तय स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समयसीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई, 2025 से शुरू होगी और 11 अगस्त, 2025 तक चलेगी।

चयनित प्रशिक्षुओं को मिलेगा मासिक वजीफा

एनएचपीसी अपरेंटिस भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को मासिक वजीफा दिया जाएगा। ग्रेजुएट अपरेंटिस को 15,000 रुपये, डिप्लोमा अपरेंटिस को 13,500 रुपये और आईटीआई अपरेंटिस को 12,000 रुपये प्रतिमाह वजीफा मिलेगा।  

पात्रता और आयु सीमा की शर्तें

एनएचपीसी अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित योग्यता होनी चाहिए। ग्रेजुएट अपरेंटिस पद के लिए बीई, बीटेक या बीएससी डिग्री आवश्यक है। डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए, जबकि आईटीआई अपरेंटिस पद के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट जरूरी है।

उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप एनएचपीसी की आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए गए भर्ती आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद, पंजीकृत क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
  • सभी विवरणों को सत्यापित करें और आवेदन पत्र जमा कर दें।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
पढ़ें आधिकारिक नोटिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें