NHM Punjab House Surgeon Recruitment: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पंजाब (NHM) ने पंजाब राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों,सब डिविजनल अस्पतालों में हाउस सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जून, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट nhm.punjab.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार के पास M.B.B.S की डिग्री होनी चाहिए। पंजाब मेडिकल काउंसिल या भारत में किसी अन्य विधिवत गठित मेडिकल काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए। मैट्रिक स्तर तक पंजाबी का ज्ञान होना चाहिए। इसके साथ ही विदेश से मेडिकल स्नातक उम्मीदवारों के नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की परीक्षा पास करनी होगी।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nhm.punjab.gov.in पर जाएं।
पंजाब में हाउस सर्जनों की भर्ती" "जिला अस्पतालों (डीएच) / उप-विभागीय अस्पतालों (एसडीएच) - के लिए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
अब रजिस्टर करें और लॉगइन करें।
आवश्यक विवरण भरें और फॉर्म जमा करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
जिले के सर्जन (अध्यक्ष)
सहायक सिविल सर्जन
उपायुक्त का प्रतिनिधि
जिला सामाजिक न्याय अधिकारिता अधिकारी।
हाउस सर्जन की नौकरी के लिए चयनित उम्मीदवारों को ड्यूटी जॉइन करने से पहले 20 हजार रुपये की सिक्योरिटी मनी जमा करना होगा। अगर कोई हाउस सर्जन अपना कार्यकाल पूरा किए बिना चला जाता है या या असंतोषजनक आचरण के कारण उसे छुट्टी दे दी जाती है तो सुरक्षा मनी जब्त कर ली जाएगी। ऐसे मामलों में हाउस जॉब का सर्टिफिकेट भी नहीं जारी किया जाएगा।