फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Jobs: इस राज्य में निकलीं एमओ और पैरामेडिकल सहित ढेरों नौकरियां, आज से आवेदन शुरू; जानें रिक्तियां

Thu, 11 Sep 2025 05:46 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NHM Murshidabad Jobs 2025: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मुर्शिदाबाद में विभिन्न मेडिकल और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती निकली है। इस पदों के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया चालू हो गई है। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण उम्मीदवार नीचे पढ़ कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NHM Murshidabad Recruitment 2025: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) मुर्शिदाबाद ने चिकित्सा अधिकारी, विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, एसटीएस, एसटीएलएस, टीबीएचवी और अन्य 63 संविदा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार 11 सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 11 सितंबर 2025, सुबह 11 बजे
  • पंजीकरण की अंतिम तिथि: 08 अक्टूबर 2025, मध्यरात्रि 12:00 बजे तक
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 08 अक्टूबर 2025, मध्यरात्रि 12:00 बजे तक
  • अंतिम फॉर्म जमा करने की तिथि: 10 अक्तूबर 2025, मध्यरात्रि 12:00 बजे तक

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए विभिन्न संविदा पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यताएं पद के अनुसार भिन्न हैं। मेडिकल पदों के लिए आवेदकों के पास MBBS/MD/DNB होना अनिवार्य है, पैरामेडिकल पदों के लिए लैब या हेल्थ साइंस में स्नातक या डिप्लोमा आवश्यक है, जबकि ऑडियोलॉजिस्ट के लिए RCI द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री होना जरूरी है। 

आयु सीमा भी पद के अनुसार निर्धारित की गई है। विशेषज्ञ और चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए 67 वर्ष तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जबकि पैरामेडिकल श्रेणियों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच है। सभी उम्मीदवारों को पद के अनुसार निर्धारित आयु मानदंड पूरा करना अनिवार्य होगा। पात्रता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

  • अंक प्रणाली पर चयन: शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और साक्षात्कार के आधार पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा। कुल अंक पद के अनुसार 50 या 100 हो सकते हैं।
  • स्कोरिंग का तरीका: कक्षा 10, 12, स्नातक और स्नातकोत्तर में प्राप्त अंकों के अनुसार अंक दिए जाएंगे। प्रासंगिक अनुभव और उच्च योग्यता के लिए अतिरिक्त अंक मिलेंगे।
  • दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार: शैक्षणिक अंकों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज जांच और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट wbhealth.gov.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर ई-गवर्नेंस सेक्शन में “ऑनलाइन भर्ती” पर क्लिक करें।
  • संबंधित भर्ती अधिसूचना चुनें और 'पंजीकरण जारी रखें' पर क्लिक करें। 
  • सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सही ढंग से भरें।
  • स्कैन की गई फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करें।
  • भुगतान के बाद आवेदन आईडी और जन्म तिथि से लॉग इन करें और फॉर्म जमा करें। 
  • अंतिम रूप से जमा किए गए आवेदन का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
आधिकारिक नोटिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें