फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHIDCL Vacancy 2025: एनएचआईडीसीएल में निकली मैनेजर की भर्ती, 15 दिसंबर से करें आवेदन; इतने पदों पर होगा चयन

Fri, 05 Dec 2025 04:19 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NHIDCL TC Recruitment: एनएचआईडीसीएल ने तकनीकी संवर्ग की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत विभिन्न तकनीकी पदों पर कुल 48 रिक्तियां निकाली गई हैं, जिनके लिए योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NHIDCL Technical Cadre Recruitment: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) ने तकनीकी संवर्ग भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 48 पदों पर सीधी नियुक्ति होगी।

विज्ञापन


योग्य भारतीय नागरिक और नेपाल/भूटान के निवासी 15 दिसंबर 2025 से 13 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जानें रिक्तियों में विवरण

पद का नाम श्रेणी (ई-लेवल) कुल रिक्तियां आरक्षण विवरण
सीनियर मैनेजर (टेक्निकल) ई-4 21 यूआर:10, ओबीसी:5, एससी:3, एसटी:1, ईडब्ल्यूएस:2, पीडब्ल्यूबीडी:1
डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) ई-5 15 यूआर:8, ओबीसी:3, एससी:2, एसटी:1, ईडब्ल्यूएस:1, पीडब्ल्यूबीडी:1
जनरल मैनेजर (टेक्निकल) ई-6 7 यूआर:5, ओबीसी:1, एससी:01
सीनियर जनरल मैनेजर (टेक्निकल) ई-7 5 यूआर:4, ओबीसी:1
विज्ञापन

जरूरी पढ़ाई

इन सभी पदों यानी, सीनियर मैनेजर (E4), डिप्टी मैनेजर (E5), जनरल मैनेजर (E6) और वरिष्ठ महाप्रबंधक (E7) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री जरूरी है। इसका मतलब है कि उम्मीदवार ने सिविल इंजीनियरिंग से पढ़ाई की हो ताकि वह सड़क, पुल, सुरंग और अन्य निर्माण कार्यों से जुड़ा काम समझ सके।

जरूरी अनुभव: वरिष्ठ प्रबंधक (E4) के लिए 6 साल, उप महाप्रबंधक (E5) के लिए 9 साल, महाप्रबंधक (E6) के लिए 13 साल और वरिष्ठ महाप्रबंधक (E7) के लिए 16 साल का अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव उन्हीं परियोजनाओं का होना चाहिए जो सड़क, राजमार्ग, पुल या अन्य बड़े निर्माण से जुड़ी हों, ताकि उम्मीदवार अपने पद के हिसाब से जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभा सके।

देखें आधिकारिक नोटिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें