फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHIDCL Associate: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए 80000 रुपये सैलरी वाली नौकरी, एसोसिएट के 100 पदों पर भर्ती

Tue, 07 Jul 2026 04:53 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NHIDCL Recruitment 2026: नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 100 एसोसिएट पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू होगी और 5 अगस्त 2026 तक चलेगी। जानिए किन राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, योग्यता क्या है और कितनी मिलेगी सैलरी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NHIDCL Associate Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे सिविल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हायरिंग नोटिस संख्या 07/2026 के तहत स्टेट स्पेसिफिक ग्रेजुएट स्कीम (SSGS) के अंतर्गत एसोसिएट के 100 पदों पर भर्ती निकाली है।

विज्ञापन


यह भर्ती उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए है, जहां NHIDCL राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य आधारभूत ढांचा परियोजनाओं पर काम कर रहा है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से NHIDCL के रिसोर्स पूल पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे।

कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन?

कार्यक्रम तिथि
भर्ती नोटिस जारी 6 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 8 जुलाई 2026, सुबह 10 बजे
आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026, शाम 5 बजे
 
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती से जुड़े सभी अपडेट, शॉर्टलिस्टिंग और अन्य सूचनाओं के लिए NHIDCL के रिसोर्स पूल पोर्टल और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

किन राज्यों में कितने पद हैं?

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पद
असम 10
अरुणाचल प्रदेश 10
जम्मू (J&K) 5
श्रीनगर (J&K) 5
मणिपुर 10
मेघालय 10
मिजोरम 8
नागालैंड 5
सिक्किम 5
त्रिपुरा 10
उत्तराखंड 5
लद्दाख 2
पश्चिम बंगाल 8
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह 7
कुल पद 100

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का डोमिसाइल (स्थायी निवासी) होना जरूरी है, जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं।

हालांकि, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। यदि वहां पर्याप्त स्थानीय उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो अन्य राज्यों के उम्मीदवारों पर भी विचार किया जा सकता है। फिर भी प्राथमिकता स्थानीय डोमिसाइल वाले अभ्यर्थियों को ही मिलेगी।

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

  • उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग या समकक्ष विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  • डिग्री आईआईटी, एनआईटी या एनआईआरएफ (NIRF) रैंकिंग में संबंधित वर्ष अथवा उससे पिछले वर्ष इंजीनियरिंग श्रेणी की शीर्ष 100 संस्थाओं में शामिल संस्थान से होनी चाहिए।
  • अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे जॉइनिंग से पहले अपनी डिग्री पूरी कर लें।
  • शैक्षणिक योग्यता AICTE, UGC या राज्य तकनीकी बोर्ड से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।
  • आवेदन के लिए 0 से 2 वर्ष तक का कार्य अनुभव मान्य है।

आयु सीमा क्या तय की गई है?

  • न्यूनतम आयु: अधिसूचना में अलग से निर्धारित नहीं।
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष
  • आयु की गणना 6 जुलाई 2026 (भर्ती नोटिस जारी होने की तिथि) के आधार पर की जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

  • चयनित उम्मीदवारों को 70,000 रुपये से 80,000 रुपये प्रतिमाह तक कंसल्टेंसी फीस मिलेगी। इसके अलावा-
  • हर वर्ष कंसल्टेंसी फीस में 5% की वृद्धि की जाएगी।
  • अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में तैनाती होने पर निर्धारित फीस का 20% अतिरिक्त लोकेशन अलाउंस मिलेगा।
  • मासिक भुगतान कार्य प्रमाणन के बाद किया जाएगा।
  • लागू करों की कटौती नियमानुसार होगी।

नौकरी की अवधि कितनी होगी?

  • नियुक्ति पूरी तरह संविदा (Contractual) आधार पर होगी।
  • शुरुआती कार्यकाल 2 वर्ष का रहेगा।
  • प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर इसे एक-एक वर्ष बढ़ाकर अधिकतम 3 वर्ष (2+1) तक किया जा सकता है।
  • चयनित अभ्यर्थी NHIDCL के कर्मचारी नहीं माने जाएंगे, बल्कि स्वतंत्र कंसल्टेंट के रूप में कार्य करेंगे।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा-
  • ऑनलाइन आवेदन की जांच और पात्र उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग।
  • आवश्यकता के अनुसार इंटरव्यू, मूल्यांकन या अन्य चयन प्रक्रिया।
  • दस्तावेजों और पृष्ठभूमि का सत्यापन।
  • अंतिम चयन सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद किया जाएगा।

NHIDCL ने स्पष्ट किया है कि केवल रिसोर्स पूल पोर्टल पर पंजीकरण या पात्र उम्मीदवारों की सूची में शामिल होने से चयन का दावा नहीं बनता।

एसोसिएट को क्या काम करना होगा?

चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न परियोजनाओं में तकनीकी और प्रबंधन संबंधी कार्य करने होंगे। इनमें शामिल हैं-
  • परियोजनाओं की योजना और डिजाइन की समीक्षा।
  • निर्माण कार्य की निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण।
  • अनुबंध और तकनीकी दस्तावेजों का प्रबंधन।
  • परियोजना की प्रगति और सुरक्षा मानकों की मॉनिटरिंग।
  • परियोजना पूरी होने के बाद संचालन एवं रखरखाव से जुड़े कार्यों में सहयोग।

क्या आवेदन शुल्क देना होगा?

भर्ती अधिसूचना में किसी भी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं किया गया है। उम्मीदवार आवेदन के समय NHIDCL के रिसोर्स पूल पोर्टल पर उपलब्ध निर्देशों की पुष्टि कर सकते हैं।

NHIDCL Associate Recruitment 2026 Notice - PDF
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • NHIDCL के रिसोर्स पूल पोर्टल पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार पहले अपना पंजीकरण करें।
  • प्रोफाइल अपडेट कर संबंधित राज्य और पद का चयन करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन की प्रति सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें