फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHB Recruitment 2024: मैनेजर और डिप्टी मैनेजर पद के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, अभी इस लिंक से भर दें फॉर्म

Fri, 01 Nov 2024 09:46 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NHB Recruitment 2024: राष्ट्रीय आवास बैंक आज मैनेजर और डिप्टी मैनेजर पद के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए तुरंत आवेदन कर दें। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NHB Recruitment 2024: राष्ट्रीय आवास बैंक (NHB) आज प्रबंधक (स्केल-III), उप प्रबंधक (स्केल II) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत प्रबंधक (स्केल-III) और उप प्रबंधक (स्केल II) के कुल 19 पदों को भरना है। उम्मीदवार 1 नवंबर, 2024 तक इन कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन



कौन कर सकता है आवेदन
प्रबंधक और उप प्रबंधक (क्रेडिट/ऑडिट/निरीक्षण/अनुपालन) 
अभ्यर्थियों के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री के साथ-साथ आईसीडब्ल्यूएआई/आईसीएआई/सीएफए/एमबीए की डिग्री होनी चाहिए।
 

प्रबंधक एवं उप प्रबंधक (डेटा वैज्ञानिक)
अभ्यर्थियों के पास सांख्यिकी/डाटा विज्ञान/कम्प्यूटिंग और सांख्यिकी/सर्वेक्षण और डाटा विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री/सांख्यिकी या ऑपरेशन रिसर्च में डिग्री/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या मशीन लर्निंग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना चाहिए।

उम्मीदवारों के पास बैंकों/ एफआई/ एचएफसी/ नियामक निकायों/ विनियमित ऋण संस्थाओं में एक अधिकारी के रूप में कम से कम 4 साल का अनुभव होना चाहिए, जिसमें से अनुपालन/ लेखा परीक्षा/ निरीक्षण/ क्रेडिट रिटेल लेंडिंग में न्यूनतम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया
एनएचबी भर्ती 2024 में उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा । चयनित उम्मीदवारों को बैंक में शामिल होने की तारीख से 1 वर्ष की सक्रिय सेवा की अवधि के लिए परिवीक्षा पर नियुक्त किया जाएगा, जिसे बैंक के विवेक पर बढ़ाया जा सकता है। 

आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के  175 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें