फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHAI Vacancy 2026: एनएचएआई में यंग प्रोफेशनल की भर्ती, लॉ में डिग्री और CLAT PG स्कोर जरूरी; जानें सभी शर्तें

Tue, 11 Aug 2026 04:26 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NHAI Young Professional Vacancy: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यंग प्रोफेशनल (लीगल) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कानून (Law) में डिग्री और CLAT PG 2026 का वैध स्कोर होना चाहिए। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NHAI Young Professional Recruitment: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने यंग प्रोफेशनल (कानूनी) भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत कुल 5 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कानून (Law) में डिग्री रखने वाले और CLAT PG 2026 स्कोर वाले उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है।

इस भर्ती 2026 के तहत कुल 5 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 4 पद अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए और 1 पद ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) वर्ग के लिए आरक्षित है।  

क्या है आवेदन की शर्तें?

NHAI यंग प्रोफेशनल (लीगल) भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय विधि विद्यालय या संस्थान से कानून (Law) में डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास CLAT (PG) 2026 का वैध स्कोर भी होना चाहिए। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हों।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष, दिव्यांग सामान्य वर्ग को 10 वर्ष और दिव्यांग ओबीसी वर्ग को 13 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन केवल CLAT (PG) 2026 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए कोई अलग लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची CLAT PG 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

टाई होने पर क्या होगा?

समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी। यदि जन्मतिथि भी समान है, तो नाम के पहले अक्षर के अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर मेरिट तय की जाएगी।

दस्तावेज सत्यापन

  • 10वीं का प्रमाण पत्र (जन्म तिथि के प्रमाण के लिए)
  • कानून (Law) में डिग्री
  • CLAT (PG) 2026 स्कोर कार्ड
  • जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

अनुबंध की अवधि और वेतन

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआत में 2 साल के अनुबंध पर की जाएगी। जरूरत और उम्मीदवार के अच्छे प्रदर्शन के आधार पर इस अवधि को 1 साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, किसी भी स्थिति में अनुबंध की कुल अवधि 3 साल से अधिक नहीं होगी।

चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपये प्रति माह का समेकित वेतन दिया जाएगा। यदि उम्मीदवार का प्रदर्शन संतोषजनक रहता है, तो हर अगले वर्ष उसके वेतन में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें