इतना लगेगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवारों को 5 सितंबर 2026 तक आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट सूची 10वीं में मिले अंकों और संबंधित ट्रेड में ITI के औसत अंकों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
RCF कपूरथला अप्रेंटिस भर्ती 2026 में आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे।
- पासपोर्ट साइज फोटो: 3.5 × 3.5 सेमी, 20-70 KB
- हस्ताक्षर: 20-30 KB
- 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- ITI/राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र
- जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- पूर्व सैनिकों का सेवामुक्ति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो