एनएचएआई प्रबंधक भर्ती के लिए पात्रता मानदंड
उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए और साथ ही प्रासंगिक अनुभव भी होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन के वक्त तक उनकी उम्र 56 साल से कम होनी चाहिए। 56 वर्ष और ऊपर की उम्र वाले आवेदक अपात्र माने जाएंगे।
NHAI Recruitment में आवेदन करने के चरण
प्रबंधक पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन के लिए अनुभवी उम्मीदवार यहां बताए गए सरल चरणों का अनुसरण कर सकते हैं साथ आवेदन संबंधी विशेष पात्रताओं और सेवा शर्तों के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
- एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाएं।
- 'अबाउट' टैब पर क्लिक करें और "वर्तमान रिक्तियों" वाले विकल्प पर क्लिक करें। फिर भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें और 'अभी आवेदन करें' विकल्प चुनें।
- यहां आवेदन पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और इसकी प्रिंट आउट कर लें।
- इसके बाद, आवेदन पत्र में पूछी गई जानकारी के अनुसार सभी विवरण भरें।
- इसके साथ कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, पहचान प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
- आवेदन की अंतिम तिथि से पहले इसे स्पीड पोस्ट के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर भेजें।
'डीजीएम (एचआर और एडमिन) - आईए/आईबी,
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण,
प्लॉट नंबर जी-5 और 6, सेक्टर-10,
द्वारका, नई दिल्ली-110075