फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Jobs: रेलवे में स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा के तहत भर्ती, 12 अगस्त तक करें आवेदन; जानें सभी शर्तें

Tue, 14 Jul 2026 06:48 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Railway Scouts and Guides Quota Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे ने स्काउंट एंड गाइड्स कोटा के तहत भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 12 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
 
विज्ञापन
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Railway Scouts and Guides Quota Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे स्काउट्स एंड गाइड्स से जुड़े युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेंट्रल रेलवे ने वर्ष 2026-27 के लिए स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा के तहत 12 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह भर्ती सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए खुली है और इसमें किसी भी समुदाय के लिए अलग से आरक्षण का प्रावधान नहीं रखा गया है। भर्ती के तहत लेवल-1 और लेवल-2 के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
 

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रम तारीख
रोजगार अधिसूचना जारी होने की तारीख 11 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 13 जुलाई 2026, सुबह 10 बजे
आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026, शाम 6 बजे

कुल कितने पद हैं?

सेंट्रल रेलवे की इस भर्ती के तहत कुल 12 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
 
पद स्तर पदों की संख्या
लेवल-2 2
लेवल-1 10
कुल 12
 
लेवल-1 के 10 पदों का बंटवारा विभिन्न मंडलों में किया गया है।
 
मंडल पद
मुंबई 2
भुसावल 2
नागपुर 2
पुणे 2
सोलापुर 2
 

कौन कर सकता है आवेदन?

राष्ट्रीयता
उम्मीदवार भारत, नेपाल या भूटान का नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आए तिब्बती शरणार्थी और भारत में स्थायी रूप से बसने के उद्देश्य से कुछ निर्धारित देशों से आए भारतीय मूल के लोग भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाणपत्र होना जरूरी होगा।

शैक्षणिक योग्यता:
  • लेवल-2 पदों के लिए
    • उम्मीदवार का 12वीं या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है।
    • एससी, एसटी और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत अंकों की शर्त लागू नहीं होगी।
    • मैट्रिक के साथ एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई या कोर्स कंप्लीटेड एक्ट अप्रेंटिसशिप करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
 
  • लेवल-1 पदों के लिए
    • उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है।
    • इसके अलावा आईटीआई या एनसीवीटी द्वारा जारी राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र (NAC) रखने वाले अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।

टाइपिंग से जुड़ी शर्त
क्लर्क-कम-टाइपिस्ट पद पर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के दो साल के भीतर अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति हासिल करनी होगी।

स्काउट्स एंड गाइड्स से जुड़ी जरूरी योग्यता
यह योग्यता लेवल-1 और लेवल-2 दोनों पदों के लिए अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार प्रेसिडेंट स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर या हिमालयन वुड बैज (एचडब्ल्यूबी) धारक होना चाहिए।
  • उम्मीदवार पिछले पांच वर्षों यानी 2021-22 से किसी मान्यता प्राप्त स्काउट्स संगठन का सक्रिय सदस्य होना चाहिए।
  • राष्ट्रीय स्तर या अखिल भारतीय रेलवे स्तर के कम से कम दो कार्यक्रमों में भाग लिया होना चाहिए।
  • इसके अलावा राज्य स्तर के कम से कम दो कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया होना चाहिए।

आयु सीमा

1 जनवरी 2027 को आधार मानकर आयु की गणना की जाएगी।
पद सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा
लेवल-2 18 से 30 वर्ष
लेवल-1 18 से 33 वर्ष

आयु में छूट
वर्ग आयु में छूट
एससी/एसटी 5 वर्ष
ओबीसी 3 वर्ष
दिव्यांग (सामान्य) 10 वर्ष
दिव्यांग (ओबीसी) 13 वर्ष
दिव्यांग (एससी/एसटी) 15 वर्ष
पूर्व सैनिक सैन्य सेवा अवधि + 3 वर्ष
विधवा, तलाकशुदा और न्यायिक रूप से अलग रह रही महिलाएं (सामान्य) 35 वर्ष तक
ओबीसी वर्ग की महिलाएं 38 वर्ष तक
एससी/एसटी वर्ग की महिलाएं 40 वर्ष तक
 

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को संबंधित वेतन स्तर के न्यूनतम मूल वेतन के साथ रेलवे के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उम्मीदवारों को स्टाइपेंड भी मिलेगा। कुछ पदों पर सुरक्षा जमा राशि और बॉन्ड की शर्त भी लागू हो सकती है।

Railway Scout & Guides Recruitment 2026 Notice - PDF

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और प्रमाणपत्रों के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया अंक
लिखित परीक्षा 60
प्रमाणपत्रों का मूल्यांकन 40
कुल 100

लिखित परीक्षा का पैटर्न

विवरण जानकारी
कुल प्रश्न 40 वस्तुनिष्ठ प्रश्न + 1 निबंध प्रश्न
कुल अंक 60
परीक्षा अवधि 60 मिनट
नकारात्मक अंकन प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक कटेंगे
भाषा हिंदी और अंग्रेजी

परीक्षा में स्काउटिंग और गाइडिंग का इतिहास, नियम और प्रतिज्ञा, संगठन व्यवस्था, भारत में स्काउटिंग-गाइडिंग, झंडे, सामाजिक सेवा और प्रधानमंत्री शील्ड जैसी प्रतियोगिताओं से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

इंटरव्यू नहीं होगा

इस भर्ती में किसी प्रकार का साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा। हालांकि उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा। अंतिम चयन रेलवे प्रशासन द्वारा आयोजित मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

वर्ग शुल्क
सामान्य और ओबीसी 500 रुपये
एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, दिवyang, महिलाएं, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग 250 रुपये
 
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होने पर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को बैंक शुल्क काटकर पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

  • हाल की पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो (स्काउट्स या गाइड्स यूनिफॉर्म में)
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • स्काउट्स एवं गाइड्स से जुड़े प्रमाणपत्र
  • जन्मतिथि प्रमाणपत्र या 10वीं की मार्कशीट
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सेंट्रल रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • पंजीकरण के दौरान आधार संख्या या नामांकन संख्या दर्ज करें।
  • लेवल-1 और लेवल-2 पदों के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन शुल्क जमा करके आवेदन पत्र जमा कर दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें