फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NER Apprentice: रेलवे में 1100+ अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, शाम पांच बजें तक करें पंजीकरण

Thu, 11 Jul 2024 09:48 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NER Apprentice Recruitment: एनईआर आज विभिन्न ट्रेडों में 1100 से अधिक अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
NER Apprentice Recruitment 2024 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NER Apprentice Recruitment: पूर्वोत्तर रेलवे (NER) आज, 11 जुलाई को विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीम किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- Indianrailways.gov.in. का माध्यम से शाम 5.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।   

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न विभागों में विभिन्न ट्रेडों में कुल 1104 अप्रेंटिस पदों को भरना है।

पात्रता मापदंड

आयु सीमा- इन पदों के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 12 जून 2024 को 15 वर्ष से अधिक और 24 वर्ष से कम होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू।

शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवार को अधिसूचना जारी होने की तिथि पर न्यूनतम 50% अंकों के साथ हाई स्कूल/10वीं की निर्धारित योग्यता और अधिसूचित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए।

आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी)/महिला उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ner. Indianrailways.gov.in. पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर उपलब्ध 'भर्ती' पर क्लिक करें।
  • आरआरसी पर जाएं और 'एक्ट अपरेंटिस ट्रेनिंग नोटिफिकेशन' के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें। 
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें