फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Exam Counseling 2021: कितनी रैंक लाने वाले कैंडि़डेट्स को मिल सकता है सरकारी काॅलेजों में एडमिशन, जानें इन गवर्नमेंट मेडिकल काॅलेजों का क्या रहा था पिछला कटऑफ

सार

नेशनल एलिजिबिल्टी एन्ट्रेंस टेस्ट की यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को अब बेसब्री से इसकी काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत कीये जाने का इंतजार बना हुआ है।  
विज्ञापन
NEET Result 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा वर्ष 2021 में आयोजित की गई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET Exam 2021) का परिणाम जारी किया जा चुका है। इस एंट्रेस एग्जाम के रिजल्ट जारी किए जाने के बाद अब मेडिकल स्टूडेंट्स को कांउसलिंग प्रक्रिया के शुरु किए जाने का इंतजार बना हुआ है। हालांकि काउंसलिंग प्रॉसेस कब तक शुरू की जाएगी इस बात की अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के जरिए अंडरग्रेजुएट मेडिकल और आयुष कोर्सेज़ में कैंडिडेट्स के एडमिशन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं और एमसीसी इस काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकता है। इस काउंसलिंग प्रक्रिया से पहले परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के मन में देश के प्रतिष्ठित सरकारी कॉलेज में एडमिशन मिल पाने को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। इस परेशानी का मुख्य कारण है सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम कटऑफ। आईए जानते हैं कि पिछले वर्ष सरकारी कॉलेजों में दाखिला पाने के लिए किस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को कितने अंकों जरूरत पड़ी थी। ताकि पिछले वर्षों के रिजल्ट से इस बात का आसानी से अंदाजा लगाया जा सके कि कितनी रैंक होने स्टूडेंट्स को ही सरकारी कॉलेज में सीट मिल सकती है। इसके अलावा इस NEET Exam 2022 की तैयारी के लिए उम्मीदवार NEET Online Classes- Join Now  कर सकते हैं।  

पिछले वर्ष इन कॉलेजों में एडमिशन पाने की ये रही थी कटऑफ रैंक  

कॉलेज का नाम

सामान्य वर्ग

अनुसूचित जाति

अनुसूचित जनजाति

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली

90

1475

-

वीएमएमसी और सफदरजंग हॉस्पिटल, नई दिल्ली

163

2050

-

ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, मुंबई

2,828

23,997

48,835

पं. भागवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, रोहतक

6,573

52,059

68,549

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ

1,800

7,765

38,458

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली

571

13,646

-

क्या नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया में दिया जाएगा EWS को आरक्षण  

वर्ष 2021 नीट पीजी परीक्षा के बाद आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े उम्मीदवारों को आरक्षण देने के लिए कवायद चल रही है। हालांकि अभी ई.डब्लू.एस को आरक्षण देने वाले नियम को लागू नहीं किया जा सका है। लेकिन इस मामले को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन बना हुआ है।

आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप  

सफलता ऐप के साथ करें फ्री में पक्की तैयारी अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपने आने वाले एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सेलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही सफलता ऐप  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी   सफलता ऐप  डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें