आवेदन के लिए जरूरी योग्तया
नीपको में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बी.टेक या बी.ई. की डिग्री होना अनिवार्य है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 560 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम श्रेणी के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूर्णतः छूट दी गई है।
इतना मिलेगा वेतन
नीपको में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए वेतन रुपये 50,000 से लेकर रुपये 1,60,000 प्रति माह निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही, चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।
कैसे होगा चयन?
नीपको में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग पूरी तरह GATE 2025 के अंकों के आधार पर की जाएगी। जो अभ्यर्थी अपनी स्नातक डिग्री में निर्धारित न्यूनतम प्रतिशत के साथ पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें उनके GATE 2025 स्कोर के आधार पर मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में कोई समूह चर्चा या व्यक्तिगत साक्षात्कार (GD/PI) आयोजित नहीं किया जाएगा।