संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) व नेवल अकादमी (NA) परीक्षा 2022 के लिए तिथियों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक 21 दिसम्बर को एनडीए एनए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसके बाद सेना में अधिकारी बनने के इच्छुक 12वीं छात्र 10 जनवरी 2023 तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। 16 अप्रैल 2023 को यूपीएससी देश के विभिन्न शहरों में बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन कराएगा। अगर आप भी सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं तो 12वीं छात्र इस परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं। एनडीए की तैयारी कर रहे युवा इस परीक्षा की कम्प्लीट तैयारी करने के लिए सफलता के NDA NA Online Batch : Join Now की मदद ले सकते हैं। बीते वर्षों में सफलता के इसी एनडीए कोर्स के जरिए सैकड़ों अभ्यर्थियों ने परीक्षा क्वालीफाई की है। इसलिए इस कोर्स के जरिए आप भी सेना में अधिकारी बनने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
एनडीए परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को बता दूं कि एनडीए लिखित परीक्षा दो भागों में बटी होती है। इसमें एक भाग गणित और दूसरा भाग सामान्य योग्यता का होता है। गणित वाला भाग हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2.5 घंटे का समय मिलता है। इस परीक्षा का पूर्णांक 300 अंक होता है और सामान्य योग्यता पेपर हल करने के लिए भी 2.5 अंक अभ्यर्थियों को मिलता है लेकिन इसका पूर्णांक 600 अंक का होता है। ये दोनों पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप के होते हैं। गणित भाग में बीजगणित, त्रिकोणमिति, स्टैटिक्स और कैलकुलस जैसे टॉपिक्स से सवाल पूछे जाते हैं।
एनडीए एग्जाम प्रिपरेशन
वो अभ्यर्थी जो 12वीं में हैं या 12वीं पास करके एनडीए परीक्षा देने जा रहे हैं उनकी जानकारी के लिए बता दें कि एनडीए परीक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के आधार पर ली जाती है। हालांकि एनडीए के सभी सवाल केवल सिलेबस से ही पूछे जाते हैं।
एनडीए क्वालीफाई करने के लिए अभ्यर्थियों को केवल दोनों पेपरों में 25-25 फीसद अंक लाने होते हैं। साल 2023 में परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए 900 में 349-359 अंक से लेकर 709-719 अंक तक कटऑफ रह सकती है।
हर वर्ष दो बार आयोजित होने वाली परीक्षा में बहुत कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है। क्योंकि एनडीए देश के प्रतिष्ठित एग्जामों में से एक हैं इसके जरिए 12वीं पास युवा को सीधे सेना में अधिकारी बनने का मौका मिलता है। हर वर्ष 350-400 कैडेट्स के प्रशिक्षण के लिए 4 से 6 लाख तक उम्मीदवार आवेदन करते हैं। इसके कम्प्टीशन स्तर का अंदाजा आप 2017 में एनडीए के लिए आए आवेदनों से लगा सकते हैं। 2017 के एनडीए 2 परीक्षा के लिए 6 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था जिसमें केवल 6 हजार उम्मीदवारों ने ही लिखित परीक्षा पास कर पायी और उन्हें एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। इन 6000 अभ्यर्थियों में 447 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू क्वालीफाई किया। इसमें भी कई अभ्यर्थी मेडिकली अनफिट करार दिए गए।
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त SSC CGL, SSC GD, NDA/NA, CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।