संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी परीक्षा (आई) के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों के अंक जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा अनुशंसित किया गया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपने अंक देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
एनडीए और एनए-1 की लिखित परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित की गई थी। वहीं, परिणाम 18 दिसंबर, 2021 को जारी हुए थे। आयोग ने अब 517 उम्मीदवारों के अंक जारी किए हैं। जिन्होंने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के दौर में अपने प्रदर्शन के आधार पर परीक्षा में योग्यता प्राप्त की है। सेवा चयन बोर्ड(एसएसबी) ने साक्षात्कार का दौर आयोजित किया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट में जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उम्मीदवारों ने 147वें पाठ्यक्रम के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के थल सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में प्रवेश के लिए एनडीए और एनए-1 परीक्षा और 109वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) के लिए नौसेना अकादमी के लिए खुद को नामांकित किया था।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट में जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को वेबसाइट में जाकर सिर्फ अपने अंकों को देखना है, इसके लिए वह नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों को पढ़कर अपने नतीजों को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने अंकों को देखने से पहले इंटरनेट कनेक्टिविटी की अच्छी तरह से जांच लें।
NDA NA 1 Exam 2021 ऐसे चेक करें अंक
- उम्मीदवारों को upsc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर, नए अनुभाग पर जाएं और 'मार्क्स ऑफ रिकमेंडेड कैंडिडेट्स: नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन (1), 2021' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। मार्क्स देखने के लिए पीडीएफ आइकन पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों के अंक स्क्रीन पर दिखाई देंगे। पीडीएफ फाइल को चेक करें और डाउनलोड करें।
- अब अपने परिणामों की पीडीएफ फाइल का प्रिंट आउट निकाल लें।