फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Exam 2022 : इस बार कितना बढ़ सकता है कटऑफ, एक नजर परीक्षा के विश्लेषण पर

Fri, 16 Sep 2022 11:43 AM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की गई है। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
UPSC NDA 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल है और UPSC द्वारा इसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। UPSC की ओर से NDA/NA II 2022 की चयन प्रक्रिया जारी है। हाल ही में इसकी लिखित परीक्षा समाप्त हुई है। दरअसल NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर को आयोजित की गई थी। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए कुल 370 अभ्यर्थियों का चयन NDA और 30 अभ्यर्थियों का चयन NA के लिए किया जाना है। एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है। वहीं अगर आप अगले NDA/NA प्रवेश परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के NDA Ebook - Download Now की मदद ले सकते हैं। 

क्या है परीक्षा का पूरा एनालिसिस :

चार सितंबर को आयोजित हुई लिखित परीक्षा में शमिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इस परीक्षा में पेपर के कठिनाई का स्तर मध्यम था। अभ्यर्थियों के मुताबिक इसके  मैथ्स सेक्शन में पूछे गए 120 प्रश्नों में से तकरीबन 70 प्रश्न आसान श्रेणी के थे और बाकी प्रश्नों ने भी उन्हें ज्यादा परेशान नहीं किया था। वहीं इसके इंग्लिश सेक्शन में पूछे गए 50 प्रश्नों में से 30 से 35 प्रश्न ईजी रहा था। इसके अलावा सामान्य योग्यता परीक्षा के 100 प्रश्नों में से 50 से 60 प्रश्न ईजी श्रेणी के थे। इस परीक्षा के मैथ्स सेक्शन में स्ट्रेट लाइन, सर्कल, स्टैटिस्टिक्स, इंटीग्रेशन, वेक्टर, प्रोबेबिलिटी, डिफरेंशियल, सीक्वेंस सीरीज़ आदि टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए थे। वहीं सामान्य योग्यता परीक्षा में अधिकांश प्रश्न इतिहास, भूगोल, राजनीति, करंट अफेयर्स आदि टॉपिक्स से पूछे गए थे।

इस बार क्यों है कटऑफ बढ़ने की उम्मीद :

NDA/NA में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में आम तौर पर कट ऑफ स्कोर 340 से 350 मार्क्स के आस पास जाता है। हालांकि यह उम्मीद जताई जा रही है कि अभ्यर्थियों को इस बार कट ऑफ स्कोर में थोड़ी वृद्धि देखने को मिल सकती है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस परीक्षा में महिलाओं के लिए कुछ सीटें तो आरक्षित कर दी गई हैं। लेकिन कुल पदों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं की गई है। इससे पहले की NDA/NA परीक्षाओं के जरिए भी लगभग 400 अभ्यर्थियों का चयन किया जाता था और इस बार भी महिला तथा पुरुष अभ्यर्थियों को मिलाकर 400 अभ्यर्थियों का ही चयन किया जाएगा। वहीं इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में साल दर साल वृद्धि ही हो रही है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि NDA/NA II 2022 की लिखित परीक्षा परीक्षा का कट ऑफ स्कोर थोड़ा अधिक रह सकता है और 360 से 370 मार्क्स के बीच जा सकता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में Safalta App डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें