फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA 2022: आवेदन प्रक्रिया हो गई है शुरू, जानिए इस बार महिलाओं के लिए हैं कितनी सीटें और सफल होने के बाद मिलेगी कितनी सैलरी

सार

UPSC ने NDA&NA I 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 11 जनवरी 2022 तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय सेना की महिला अधिकारी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) I परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। UPSC ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए 22 दिसंबर को नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और इच्छुक अभ्यर्थी 11 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के NDA Online Coaching Classes- Join Now की सहायता ले सकते हैं।

क्या है सीटों का गणित :

UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के जरिए NDA में 370 सीटों पर भर्ती की जाएगी और इसमें पुरुष और महिला अभ्यर्थी दोनों हिस्सा ले सकेंगे। जबकि, NA में 30 पदों पर भर्ती की जाएगी और इसमें सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA के 370 पदों में से 208 पद आर्मी के लिए हैं और इन 208 मे से 10 पद महिलाओं के लिए है। इसके अलावा 42 पद नौसेना के लिए है और इन 42 में से 3 पद महिलाओं के लिए है। इस बार वायुसेना के लिए कुल पदों की संख्या 120 है और इनमें से 6 पद महिलाओं के लिए है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:
FREE NDA Mock Test- Attempt Here

कितनी मिलेगी सैलरी :

इस परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को तुरंत सैलरी नहीं मिलती है। दरअसल इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को पहले 3 साल तक ग्रेजुएशन की पढ़ाई कराई जाती है और इस दौरान उन्हें कोई सैलरी या स्टाइपेंड नहीं मिलता है। 3 साल की अवधि पूरा करने के बाद कैडेट्स को 1 साल तक IMA या अन्य संस्थान से ट्रेनिंग करना होता है। इस दौरान कैडेट्स को 56,100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड के रूप में प्रदान किये जाते हैं। ट्रेनिंग के बाद कैडेट्स को जब सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन दिया जाता है, तो उन्हें दसवें(10) पे लेवल के अनुसार 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपए तक कि सैलरी मिलती है। सैलरी के अलावा इन्हें सैन्य सेवा वेतन (MSP) के रूप में 15,500 रुपये की अतिरिक्त राशि तथा अन्य कई तरह के लाभ एवं भत्ते भी मिलते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें