किन-किन पदों पर कितनी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग, फिटर (ITI), मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर और इलेक्ट्रिशियन पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्रेजुएट के 152, डिप्लोमा के 597 और ट्रेड के 941 पदों पर भर्ती की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक पात्रता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित डिग्री, 12वीं के साथ डिप्लोमा या 10वीं के साथ आईटीआई सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। योग्य उम्मीदवार ही आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
आयु सीमा और छूट
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 मार्च 2025 को आधार मानकर की जाएगी। साथ ही, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य रखा गया है, यानी सामान्य (GEN), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसी प्रकार, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और विकलांग (PH) उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन नि:शुल्क रहेगा।
स्टाईपेंड
- आईटीआई अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को 8050 हजार रुपये हर महीने मिलेंगे।
- डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को 8 हजार रुपये हर महीने मिलेंगे।
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को 9 हजार रुपये हर महीने मिलेंगे।
- उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।