NCHM JEE Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHM JEE 2023) परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nchmjee.nta.nic के माध्यम से उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि जारी की गई उत्तर कुंजी अंतिम नहीं है। उत्तर कुंजी की जांच के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड या आवेदन संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगइन करना होगा।
एनसीएचएम जेईई की आधिकारिक वेबसाइट- nchmjee.nta.nic.in पर जाएं।
“एनसीएचएम जेईई 2023 की उत्तर कुंजी” लिंक पर क्लिक करें।
अब लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
एनसीएचएम जेईई उत्तर कुंजी 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।