फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCERT Recruitment 2022: एनसीईआरटी में निकलीं 54 पदों पर भर्तियां, इस तारीख तक है ऑनलाइन आवेदन करने का समय

Sun, 09 Jan 2022 09:33 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

एनसीईआरटी में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार वरिष्ठ सलाहकार (अकादमिक) , सलाहकार (अकादमिक),  प्रोजेक्ट एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट  ncert.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
NCERT Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने 54 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवारों के लिए वरिष्ठ सलाहकार (अकादमिक) , सलाहकार (अकादमिक),  प्रोजेक्ट एसोसिएट, सर्वे एसोसिएट, सीनियर रिसर्च एसोसिएट, जूनियर प्रोजेक्ट फेलो, कार्यालय सहायक, लेखाकार के पदों पर एनसीईआरटी ने भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास 15 जनवरी, 2022 तक का समय है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर पदों के विवरण को अच्छी तरह से पढ़कर आवेदन पत्र को भरें।

 

विज्ञापन


NCERT Recruitment 2022 का ये है भर्ती विवरण

  • वरिष्ठ सलाहकार (अकादमिक)  के कुल छह पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 60 हजार रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
  • सलाहकार (अकादमिक)  के कुल 29 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 45 हजार रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
  •  प्रोजेक्ट एसोसिएट, सर्वे एसोसिएट, सीनियर रिसर्च एसोसिएट के कुल पांच पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 30 हजार रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
  • जूनियर प्रोजेक्ट फेलो के कुल 12 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 23 हजार रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
  • कार्यालय सहायक  के कुल एक पद पर भर्ती निकली है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 25 हजार रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
  • लेखाकार के एक पद पर भर्तियां निकलीं हैं। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 25 हजार रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
 

NCERT Recruitment 2022 के लिए ये है पात्रता मापदंड

  • वरिष्ठ सलाहकार (अकादमिक): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व संस्थान से न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री या समकक्ष ग्रेड और पांच साल का अनुभव होना चाहिए।
  • सलाहकार (अकादमिक): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व संस्थान से न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री या समकक्ष ग्रेड और दो साल का अनुभव होना चाहिए।
  • पीए / एसए / एसआरए: उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री या समकक्ष ग्रेड और दो साल का अनुभव होना चाहिए।
  • जूनियर प्रोजेक्ट फेलो: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से न्यूनतम 55 फीसदी अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
  • कार्यालय सहायक: उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए और दो साल का अनुभव होना चाहिए।
  • लेखाकार: उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए और दो साल का अनुभव होना चाहिए।

 


NCERT Recruitment 2022 के लिए ऐसे होगा चयन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन एक ऑनलाइन साक्षात्कार पर होगा।

 

विज्ञापन

NCERT Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ncert.nic.in   जाएं।
  • होमपेज पर घोषणाओं के अनुभाग पर जाकर भर्तियों पर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न पदों पर भर्ती की अधिसूचना को पढ़ें।
  • अधिसूचना पढ़ने के दिशा-निर्देशों के तहत ऑनलाइन आवेदन करें।
  • भर्ती के लिए आवेदन पत्र को भरें।
  • अब अपने आवेदन पत्र को जमा करें।
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
  • अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें