कैसे होगा चयन?
- E-6 स्तर के पद: उम्मीदवारों का चयन केवल व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
- E-3, E-2 और E-1 स्तर के पद: इन पदों के लिए पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी, उसके बाद योग्य उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया जाएगा।
- E-0 स्तर के पद: उम्मीदवारों को पहले कौशल परीक्षण (Skill Test) देना होगा, इसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा।
- S-3 स्तर के पद: इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा।
सैलरी और अन्य सुविधाएं
- महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग): 90,000 से 2,40,000 प्रति माह
- प्रबंधक: 60,000 से 1,80,000 प्रति माह
- सहायक प्रबंधक: 40,000 से 1,40,000 प्रति माह
- जूनियर इंजीनियर: 27,270 प्रति माह (निश्चित वेतन)
इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के नियमों के अनुसार सीपीएफ (CPF), स्वयं और आश्रितों के लिए चिकित्सा सुविधा, ग्रेच्युटी और अवकाश नकदीकरण जैसी अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।