फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NBCC Recruitment 2022: लाखों में चाहते हैं वेतन तो इन पदों पर करें अप्लाई, यहां जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Sun, 22 May 2022 02:21 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NBCC Recruitment 2022: राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड में इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 मई, 2022 से शुरू हो गई है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 8 जून, 2022 को निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन
NBCC Recruitment 2022 - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NBCC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड (NBCC) में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। यह भर्ती प्रबंधन (Managerial) के पदों के लिए है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही जमा होंगे। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन  राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट www.nbccindia.com पर जाकर जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

NBCC Recruitment 2022: कितने पदों पर होगी भर्ती?
राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा जारी की गई इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 23 निर्धारित की गई है। ये पद जनरल मैनेजर (इंजीनियरिंग), एडिशनल जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) और प्रोजेक्ट मैनेजर (सिविल) के हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी, दिव्यांग और विभागीय उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। वहीं, अन्य उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को यहां क्लिक कर के देख सकते हैं। 

NBCC Recruitment 2022: भर्ती का विवरण

जनरल मैनेजर (इंजीनियरिंग) 
इस पद पर रिक्तियों की संख्या 6 हैं। आवेदकों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों के पास में PMC/ EPC/Real Estate/Infrastructure के क्षेत्र में 15 साल का अनुभव होना भी आवश्यक है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को  90,000 से लेकर 2,40,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

एडिशनल जनरल मैनेजर (मार्केटिंग)
इस पद के रिक्तियों की संख्या 2 हैं। पद पर चयनित उम्मीदवारों को  80,000 से लेकर 2,20,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। आवेदकों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीए या दो साल के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा की योग्यता होनी जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास में बिजनेस डेवलपमेंट/मार्केटिंग में 12 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।

प्रोजेक्ट मैनेजर (सिविल)
इस पद के लिए रिक्तियों की संख्या 15 हैं। वहीं, चयनित उम्मीदवारों को वेतन 60,000 से लेकर 1,80,000  रुपये तक प्रतिमाह मिलेंगे। इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ में सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदकों के पास में PMC/ EPC/ Real Estate/ Infrastructure के क्षेत्र में कम से कम 6 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। 

NBCC Recruitment 2022: कब तक कर सकते हैं आवेदन?
राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड में इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 मई, 2022 से शुरू हो गई है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 8 जून, 2022 को निर्धारित की गई है। जनरल मैनेजर (इंजीनियरिंग) और एडिशनल जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर (सिविल) के पद पर उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा। 
विज्ञापन

NBCC Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें। 
  • सबसे पहले NBCC की आधिकारिक वेबसाइट  www.nbccindia.com पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे HUMAN RESOURCES के सेक्शन में जाएं।
  • अब यहां आपको करियर का सेक्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां आपको संबंधित भर्ती के लिए आवेदन का लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  • अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें