फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NBCC Recruitment 2021: एनबीसीसी में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, 8 जनवरी, 2022 तक है आवेदन का अवसर 

Sun, 19 Dec 2021 04:06 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड (एनबीसीसी) ने 70 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार 8 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस आधिकारिक वेबसाइट nbccindia.com पर जाकर जानकारी प्राप्त करें। 
 
विज्ञापन
nbcc - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड (एनबीसीसी) में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली हैं। मैनेजमेंट ट्रेनी, प्रोजेक्ट मैनेजर, डिप्टी प्रोजेक्ट मेनेजर व सीनियर स्टेनोग्राफर के कुल 70 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अभ्यर्थियों के पास 8 जनवरी, 2022 तक शाम 5 बजे ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों को डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के पद के लिए 1 हजार रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

विज्ञापन

मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल) और मैनेजमेंट ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के पदों के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। कुछ पदों पर 25 से 33 वर्ष के अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का अच्छा अवसर है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना के बाद में जानकारी ले सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbccindia.com पर इन पदों पर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को जाकर पढ़ सकते हैं। 


NBCC Recruitment 2021 पदों का विवरण 

प्रोजेक्ट मैनेजर (सिविल) (ई-3) - 01 पद
डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) (ई-2) - 10 पद
मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल) - 40 
मैनेजमेंट ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) (ई-1) - 15 पद 
सीनियर स्टेनोग्राफर - 01 पद 
ऑफिस असिस्टेंट - 03 पद

NBCC Recruitment 2021 के विभिन्न पदों पर कितना मिलेगा वेतन 

प्रोजेक्ट मैनेजर (सिविल) (ई-2) के पद पर 60 हजार से 1 लाख 80 हजार प्रति महीना वेतन मिलेगा। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) (ई-2) के पदों पर 50 हजार से 1 लाख 60 हजार रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा। वहीं,  मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल)(ई-1) के पद पर 40 हजार से 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति महिना वेतन मिलेगा। मैनेजमेंट ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) (ई-1) के पदों के लिए 40 हजार से 1 लाख 40 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। 

विज्ञापन

सीनियर स्टेनोग्राफर के पद पर 24,640 रुपये प्रति महिना वेतन मिलेगा।  
ऑफिस असिस्टेंट के पद पर 18,430 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा। 

NBCC Recruitment 2021 की पदों पर क्या है चयन प्रक्रिया? 

डिप्टी मेनेजर (इलेक्ट्रिकल) और प्रोजेक्ट मैनेजर (सिविल) के पदों पर साक्षात्कार से उम्मीदवारों का चयन होगा। मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल) और मैनेजमेंट (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर गेट 2021 स्कोर और साक्षात्कार से उम्मीदवारों का चयन होगा।  वरिष्ठ स्टेनोग्राफर और ऑफिस असिस्टेंट (स्टेनोग्राफर) के पदों पर स्किल टेस्ट परखते हुए चयन होगा। 


एनबीसीसी भर्ती 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट nbccindia.com पर जाएं। 
  • होम पेज पर एचआर अनुभाग पर जाकर करियर पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा, जिसमें विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए बने बटन पर क्लिक करें। 
  • अब फिर से नया विंडो खुलेगा, जिसमें पदों के अनुसार आवेदन करते हुए अपनी जानकारियों भरें। 
  • आवेदन पत्र को सेव करें। 
  • अब आवेदन पत्र प्रदर्शित हो जाएगा और अब इसका प्रिंट आउट निकाल लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें