Nainital Bank Recruitment 2020 : नैनीताल बैंक ने क्लर्क और प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, उनके पास एक और मौका है। आपको बता दें कि पंजीकरण की अंतिम तिथि में बदलाव किया गया हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर थी। लेकिन अब आवेदक 22 सितंबर तक इन पदों के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवार इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिस व नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
क्लर्क 80 पद
प्रोबेशनरी ऑफिसर 75 पद
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 व 30 वर्ष निर्धारित है।