फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MTS/ GD/ UP LEKHPAL, Current Affairs 2021: GD, MTS या लेखपाल परीक्षा में होने जा रहे हैं शामिल, करेंट अफेयर्स के अभ्यास से कर पाएंगे सफलता हासिल

सार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आगे आने वाला समय काफी व्यस्त रहने वाला है। निकट भविष्य में SSC MTS, यूपी लेखपाल और SSC GD समेत कई परीक्षाएं आयोजित होनी हैं।
विज्ञापन
Current Affairs for Government Exams - फोटो : Safalta.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भविष्य के कुछ महीने काफी व्यस्त रहने वाले हैं। दरअसल दिसंबर 2021 से पहले SSC MTS, यूपी लेखपाल, SSC GD समेत अन्य कई परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। MTS भर्ती के लिए 5 से 20 अक्टूबर के बीच, लेखपाल भर्ती के लिए नंवबर में और GD भर्ती के लिए 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच परीक्षा होनी है। इन परीक्षाओं का सिलेबस वैसे तो अलग अलग है, लेकिन करेंट अफेयर्स एक ऐसा टॉपिक है जो इन सभी परीक्षाओं में पूछा जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों की सहायता के लिए हम लेकर आये हैं करेंट अफेयर्स के कुछ ऐसे प्रश्न, जो इन परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं। अगर आप इन परीक्षाओं में या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।
विज्ञापन


इन परीक्षाओं में पूछे जा सकने वाले करेंट अफेयर्स के कुछ प्रश्न :

Q.1 विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर -10 सितंबर

Q.2 ‘AUSINDEX 2021’ भारत और किस देश की नौसेना के बीच आयोजित हुआ है?
उत्तर - ऑस्ट्रेलिया

Q.3 हाल ही में पंजाब का राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया है-
उत्तर - बनवारी लाल पुरोहित

Q.4 देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में किस संस्थान को लगातार तीसरी बार देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान चुना गया है?   
उत्तर - आईआईटी मद्रास

Q.5 टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले पहले IAS अधिकारी कौन बने है?
उत्तर - सुहास यतिराज

Q.6 बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए किसे भारतीय टीम का मेंटर (मार्गदर्शक) नियुक्त किया है?
उत्तर : महेंद्र सिंह धोनी

Q.7 मोहम्मद हसन अखुंद किस देश के नए प्रधानमंत्री बने है?
उत्तर - अफगानिस्तान

Q.8 किस राज्य की सरकार ने प्राण वायु देवता नाम से पेंशन स्कीम की शुरुआत की है?
उत्तर - हरियाणा

Q.9 अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर - 8 सितंबर

Q.10 टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने किस ओलम्पिक पदक विजेता को अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?
उत्तर - नीरज चोपड़ा

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप  SSC GD, SSC MTS, UP लेखपाल या UP SI, NDA & NA जैसे अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें